1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 25 को जेल से बाहर आएंगे संजू बाबा, बॉलीवुड ने जताई खुशी

25 को जेल से बाहर आएंगे संजू बाबा, बॉलीवुड ने जताई खुशी

 Written By: IANS
 Published : Feb 24, 2016 04:28 pm IST,  Updated : Feb 24, 2016 04:28 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवाड़ा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के श्रृंखलाबद्ध मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची सजा काटने के बाद रिहा होंगे।

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवाड़ा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के श्रृंखलाबद्ध मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची सजा काटने के बाद रिहा होंगे। उनकी रिहाई को लेकर न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि बॉलीवुड में भी खुशी की लहर है।

इसे भी पढ़े:- 25 फरवरी को जेल से रिहा होंगे संजय दत्त

फिल्म 'अलीगढ़' के अभिनेता मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव इस बात से काफी खुश हैं कि गुरुवार को अभिनेता संजय दत्त रिहा हो जाएंगे। 'अलीगढ़' के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान मनोज ने कहा, "मैं संजू (संजय) को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं और खुश हूं कि वह एक-दो दिन में आखिरकार अपने परिवार और दोस्तों के पास वापस आ रहे हैं। हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।"

मनोज और संजय ने 'दौड़', 'एलओसी कारगिल' और 'दस कहानियां' जैसी फिल्मों में काम किया है।

संजय को 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के दौरान अवैध हथियार रखने का दोषी पाया गया था। इस मामले में उनकी सजा पूरी होने वाली है, जिसके बाद वह गुरुवार को पुणे की यरवडा जेल से बाहर आ जाएंगे। हालांकि, इससे पहले वह कई बार पैरोल पर बाहर आ चुके हैं, जिस पर बहुत बार सवाल उठाए जा चुके हैं।

वहीं राजकुमार ने कहा, "यह बहुत अच्छी खबर है। मैं बहुत खुश हूं कि वह वापस आ रहे हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। उन्होंने सम्मान के साथ अपनी सजा पूरी की, मानसिक तनाव भी अब खत्म हो गया है। वह अच्छे इंसान हैं।"

हसंल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'अलीगढ़' शुक्रवार को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन