1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. watch: पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने शेयर किया खास वीडियो, लिखा- आपकी हर दिन याद आती है...

watch: पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने शेयर किया खास वीडियो, लिखा- आपकी हर दिन याद आती है...

 Published : May 25, 2020 12:46 pm IST,  Updated : May 25, 2020 12:48 pm IST

पद्मश्री से सम्मानित सुनील दत्त का मुंबई में 25 मई 2005 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

sanjay dutt- India TV Hindi
पिता की पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGTRAM: @DUTTSANJAY

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी पिता संग बचपन से लेकर बड़े होने तक की कई अनदेखी तस्वीरों का कोलाज है। ये वीडियो वायरल हो रहा है।

संजय दत्त ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरी साइड आपका होना... मुझे पता था कि मुझे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमेशा मुझे सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। मिस यू टुडे और रोज डैड।

सुनील दत्त एक फिल्म अभिनेता, निमार्ता, निर्देशक और नेता रहे। उन्होंने 'साधना', 'एक फूल चार कांटे', 'गुमराह', 'मेरा साया', 'मदर इंडिया' और 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी यादगार फिल्मों में काम किया। 'लगे रहो मुन्ना भाई' में उन्हें आखिरी बार संजय के साथ बॉलीवुड फिल्म में देखा गया था।

1968 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री सम्मान से नवाजा था। मुंबई में 25 मई 2005 को दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर उनका निधन हो गया था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन