1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' की पहली शूटिंग हुई पूरी

संजय दत्त की 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' की पहली शूटिंग हुई पूरी

 Published : Oct 12, 2017 09:33 am IST,  Updated : Oct 12, 2017 09:33 am IST

संजय दत्त इन दिनों फिल्मों में वापसी को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘भूमि’ की रिलीज के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' की भी पहली शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के बीकानेर में चल रही थी।

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों फिल्मों में वापसी को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘भूमि’ की रिलीज के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' की भी पहली शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के बीकानेर में चल रही थी। फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने हाल ही में ट्वीट कर बताया कि, "हमने बीकानेर में 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' की पहली शूटिंग पूरी की।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं संजय दत्त के साथ पहली बार काम कर रहा हूं। वह कमाल के इंसान हैं।"

'साहेब बीवी और गैंगस्टर' की पहली फिल्म 2011 में रीलीज हुई थी, जिसमें जिमी शेरगिल, माही गिल और रणदीप हुड्डा थे। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के एक शाही परिवार के आसपास घूमती है। इस फिल्म का दूसरा भाग 'साहेब, बिवी और गैंगस्टर रिटर्न' 2013 में बनाई गई थी। अब इसका तीसरा भाग भी दर्शकों के सामने जल्द ही पेश किया जाने वाला है।

फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' में दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्हें संजय दत्त की मां का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अभिनेता कबीर बेदी कथित तौर पर फिल्म में संजय के पिता का किरदार निभा रहे हैं। (पूजा भट्ट लेकर आ रही हैं नई ‘सड़क’, बताया इस बार क्या होगा खास)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन