1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मस्तानी' के हॉट फोटो शूट से हो सकती है 'पद्मावती' को मुश्किल

'मस्तानी' के हॉट फोटो शूट से हो सकती है 'पद्मावती' को मुश्किल

 Published : Jun 16, 2017 04:55 pm IST,  Updated : Jun 16, 2017 05:38 pm IST

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण इन दिनों बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी शानदार अदाओं से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

deepika- India TV Hindi
deepika Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण इन दिनों बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी शानदार अदाओं से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में चल रही हैं। बता दें कि हाल ही में दीपिका ने हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जिसकी वजह से उन्हे ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा था और अब सुनने में आया है कि संजय लीला भंसाली भी दीपिका के इस हॉट फोटो शूट से जरा नाखुश हैं।

​रणवीर ने सोशल मीडिया पर दीपिका से कही मन की बात

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म 'पद्मावती' बना रहे हैं और फिल्म पद्मावती के कुछ दिनों पहले दीपिका का ऐसा फोटोशूट कराना संजय लीला भंसाली को अच्छा नहीं लगा। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मावती जैसी स्वाभिमानी महारानी के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में उनका ये फोटोशूट भंसाली जी को पसंद नहीं आया। उन्हें यह लगता है कि इससे राजपूतों के दिलों को ठेस पहुंच सकती है और कुछ लोग उनकी फिल्म पर उंगली उठा सकते हैं। रानी पद्मावती के किरदार को लेकर पहले ही विवाद हो चुका है, इसलिए वह नहीं चाहते कि फिल्म से एक और विवाद जुड़े।   

ये हैं वो तस्वीरें जिससे नाराज हैं भंसाली

 
फिल्म पद्मावती इस साल 17 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी, जिसमें दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी होंगे। उम्मीद करते हैं कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्म भी हमेशा की तरह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन