1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुण्यतिथि: इस अंधविश्वास के कारण संजीव कुमार ने नहीं की थी शादी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पुण्यतिथि: इस अंधविश्वास के कारण संजीव कुमार ने नहीं की थी शादी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 Published : Nov 06, 2020 09:24 am IST,  Updated : Nov 06, 2020 09:24 am IST

संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की और महज 47 साल की उम्र में साल 1985 में हार्ट फेल हो जाने की वजह से उनकी मौत हो गई थी।

sanjeev kumar death anniversary- India TV Hindi
संजीव कुमार पुण्यतिथि Image Source : INSTAGRAM

संजीव कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने अपने अभिनय से हर किरदार में जान डाल दी। बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए संजीव कुमार की आज पुण्यतिथि है। फैंस उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म 'शोले' के ठाकुर के रोल की वजह से जानते हैं। हालांकि सिर्फ इसी फिल्म में नहीं , बल्कि कई बेहतरीन फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए वो हमेशा जाने जाएंगे। 

संजीव कुमार का पूरा नाम हरीभाई जरीवाला था। वे मूल रूप से गुजरात के रहने वाले थे। उन्होंने फिल्म 'नया दिन नयी रात' में 9 रोल किये थे। वहीं फिल्म 'कोशिश'  में उन्होंने गूँगे बहरे व्यक्ति का शानदार अभिनय किया था। उन्हें नेशनल अवॉर्ड तो मिला ही साथ ही फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार भी मिल चुका है। संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की और महज 47 साल की उम्र में साल 1985 में हार्ट फेल हो जाने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। 

संजीव कुमार ने साल 1960 से लेकर 1984 तक 25 साल तक फिल्मों में काम किया। उन्होंने कभी शादी नहीं की हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि प्यार उन्हें कई बार हुआ। उनकी शादी ना करने के पीछे एक बड़ा अंधविश्वास था। उनके परिवार में बड़े बेटे के 10 साल के होने पर पिता की मृत्यु हो जाती  थी। संजीव के पिता और भाई के साथ भी यही हुआ और परिवार के अन्य लोगों के साथ भी यही हुआ। संजीव ने शादी नहीं करने का फैसला किया। संजीव ने अपने मृतक भाई के बेटे को गोद जरूर ले लिया। मगर उस बच्चे के 10 साल के होते ही संजीव कुमार की भी मृत्यु हो गई। 

संजीव कुमार की खासियत थी कि वो कभी भी छोटे रोल करने से हिचकिचाए नहीं। खास बात यह रही कि उन्होंने जया बच्चन के ससुर, प्रेमी, पिता और पति की भूमिकाएं भी निभायी थीं।

जब लेखक सलीम खान ने संजीव कुमार से फिल्म त्रिशूल में अपने समकालीन एक्टर अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के पिता की भूमिका निभाने को कहा तो वे बेझिझक मान गए और ये भूमिका उन्होंने इतनी अच्छी तरह निभाई कि इस रोल को ही लीड रोल माना गया। 20 साल की उम्र में भी एक बार संजीव कुमार ने बूढ़े आदमी का रोल प्ले किया था उसे देखकर खुद पृथ्वीराज कपूर भी दंग रह गए थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन