1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में सपना चौधरी का नया गाना होगा रिलीज, पार्टी करती आएंगी नजर

लॉकडाउन में सपना चौधरी का नया गाना होगा रिलीज, पार्टी करती आएंगी नजर

 Published : May 19, 2020 09:28 pm IST,  Updated : May 19, 2020 09:32 pm IST

सपना चौधरी लॉकडाउन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनका नया गाना 'डोप छोरा' जल्द ही रिलीज होने वाला है।

sapna choudhary- India TV Hindi
सपना चौधरी Image Source : INSTAGRAM/SAPNA CHOUDHARY

हरियाणवीं सिंगर सपना चौधरी गाने के साथ अपने डांस के लिए भी फेमस हैं। वह सिर्फ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी नहीं बल्कि पूरे देश में पसंद की जाती हैं। पूरे देश में सपना चौधरी के शो होते रहते हैं। सपना के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। अब लॉकडाउन में सपना एक नया गाना लेकर आ रही हैं। यह गाना 2 दिन में रिलीज होने वाला है।

लॉकडाउन में सपना का रिलीज होने वाले नए गाने का नाम 'डोप छोरा' है। इस गाने में सपना पार्टी के मूड में नजर आ रही हैं। पार्टी ड्रेसेस में वह बेहद सुंदर लग रही हैं।  'डोप छोरा' गाने के लिरिक्स एमडी ने लिखे हैं। 

सपना के फैन्स को उनके नए गाने का बेसब्रे से इंतजार है। लॉकडाउन में उनके गाने खूब देखे जा रहे हैं।  कई डांस वीडियो वायरल भी हो रही हैं। उनका तेरी आख्या का यो काजल गाना अभी भी धूम मचा रहा है। दो साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 480 मिलियन लोग देख चुके हैं।

सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रहीं। सपना बिग बॉस जीत भले ना पाई हों लेकिन यहां आने के बाद उनका जबरदस्त मेकओवर हुआ और वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगने लगी। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन