1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी ने पति वीर साहू को खास अंदाज में कहा शुक्रिया, लिखा- मेरी जिंदगी...

सपना चौधरी ने पति वीर साहू को खास अंदाज में कहा शुक्रिया, लिखा- मेरी जिंदगी...

 Published : Jul 14, 2021 09:55 am IST,  Updated : Jul 14, 2021 09:58 am IST

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पति को धन्यवाद कहा है।

सपना चौधरी ने पति वीर साहू को खास अंदाज में कहा शुक्रिया, लिखा- मेरी जिंदगी...- India TV Hindi
सपना चौधरी ने पति वीर साहू को खास अंदाज में कहा शुक्रिया, लिखा- मेरी जिंदगी... Image Source : INSTA/VEERSAHU/ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह उस समय काफी सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद ही फैंस को पता चला कि उन्होंने गुपचुप तरीके से वीर साहू संग शादी कर ली हैं। वहीं अब सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर करके अपने पति को शुक्रिया कहा है। 

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह फ्लोरल व्हाइट कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वह पंजाबी गाना सोने दी पसंद गाना चल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने लिखा, 'मेरी जिंदगी में आने के लिए धन्यवाद पति'। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति वीर साहू को टैग भी किया है। 

पति राज कौशल को याद कर आधी रात में मंदिरा बेदी ने किया पोस्ट, लिखा- मिस यू राजी

सपना चौधरी का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। बच्चे के जन्म के बाद सपना ने स्टेज डांस से दूरी बना ली है। इसके अलावा उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं। 

शहनाज गिल ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्यूटनेस देख फैंस हुए कायल

हाल में ही सपना ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जल्द ही उनका नया गाना आने वाला है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन