1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ-करीना की बेटी सारा कर रही हैं शाहिद के भाई को डेट!

सैफ-करीना की बेटी सारा कर रही हैं शाहिद के भाई को डेट!

 Published : Jan 04, 2017 04:12 pm IST,  Updated : Jan 04, 2017 04:25 pm IST

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिन खूब सुर्खियां बटोर रही है। पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। लेकिन इससे ज्यादा वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

sara- India TV Hindi
sara

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिन खूब सुर्खियां बटोर रही है। पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। लेकिन इससे ज्यादा वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ वक्त पहले आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि सारा महाराष्ट्र के राजनेता सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहरिया को डेट कर रही हैं, लेकिन हाल ही में आई खबरों के मुताबिक सारा, वीर को नहीं बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

वैसे पिछले दिनों मीडिया में आई खबरों पर गौर किया जाए तो कहा जा रहा था कि सारा ने वीर से सगाई से गुपचुप सगाई भी कर ली है। इन दोनों का कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लेकिन हाल ही में आई खबरों की माने तो सारा, शाहिद के भाई ईशान को डेट कर रही हैं।

वैसे सारा और ईशान दोनों ही बॉलीवुड में अपनी पारी शुरु करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। बीते दिनों आई खबरों के मुताबिक सारा अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वहीं ईशान मराठी फिल्म 'सैराट' के रीमेक में श्रीदेवी की बेटी के साथ अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

बता दें कि सारा की सौतेली मां करीना कपूर, ईशान के भाई शाहिद को डेट कर चुकी हैं। सारा अमृता सिंह और सैफ की बेटी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन