1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने रैंप पर किया वॉक, लोगों ने ट्रोल करते हुए बोला- इतनी एक्टिंग मूवी में कर लेती!

सारा अली खान ने रैंप पर किया वॉक, लोगों ने ट्रोल करते हुए बोला- इतनी एक्टिंग मूवी में कर लेती!

 Published : Feb 16, 2020 01:29 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 01:29 pm IST

सारा अली खान ने लैक्मे फैशन वीक 2020 में डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2020 में रैंप वॉक किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ग्रेसफुली वॉक करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन यूजर्स को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल कर दिया। कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि इतनी एक्टिंग मूवी में कर लेती तो अच्छा होता।

सारा के रैंप वॉक पर लोगों के ढेर सारे कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने पहली बार इतनी डरावनी वॉक देखी है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओवर एक्टिंग की दुकान।'

sara ali khan
सारा अली खान

sara ali khan
सारा अली खान

बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी 2020 को रिलीज हुई है। इस मूवी को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 

इसके अलावा सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगी। वहीं, अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष के साथ 'अतरंगी रे' फिल्म में भी दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन