1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गणेश चतुर्थी की बधाई देकर ट्रोल हुई थी सारा अली खान, ढाल बनकर आए फैंस

गणेश चतुर्थी की बधाई देकर ट्रोल हुई थी सारा अली खान, ढाल बनकर आए फैंस

 Published : Sep 04, 2019 05:12 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 05:22 pm IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी एक फोटो की वजह से काफी चर्चा में है।

सारा अली खान- India TV Hindi
सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी एक फोटो की वजह से काफी चर्चा में है। इस फोटो में सारा ने लाल रंग के सलवार- कुर्ते पहने भगवान गणेश की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही सारा ने यह फोटो शेयर करते हुए सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दी लेकिन इस फोटो ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया और ट्रोलर्स ने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। क्योंकि सारा के नाम के आगे 'अली खान' लगा हुआ है तो कई धार्मिक पंडितों और इस्लाम धर्म के गुरुओं को सारा की यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने सारा की फोटो पर कई भद्दे कमेंट किये। 

एक शख्स ने लिखा- कायदे में रहिए, आपने ये बिलकुल गलत किया है। एक शख्स ने लिखा कि सारा आपको शर्म आनी चाहिए। एक शख्स ने लिखा कि आपने इस्लाम का अपमान किया है, अपने नाम के आगे से अली खान हटा दो। लेकिन सारा अली खान के फैंस इस सोशल मीडिया लड़ाई में कूद पड़े हैं। फैंस ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सारा के फोटो के नीचे कई मजेदार कमेंट किये हैं।

सारा अली खान
सारा अली खान

कई मुस्लिम लड़कियां सारा का सपोर्ट करते हुए कमेंट की हैं।  उन्होंने लिखा है कि मैं भी मुस्लिम हूं और मुझे भगवान गणेश बेहद प्यारे हैं। मैं सारा के सपोर्ट में हूं। यह व्यक्तिगत मामला है कि आपको किस भगवान की पूजा करनी है।

Also Read:

सारा अली खान ने इंस्टा पर शेयर की पुरानी फोटो, कार्तिक आर्यन बोले...इसकी शक्ल तो...

Saaho Box Office Collection Day 5: प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो' ने 100 करोड़ के क्लब में की एंट्री

श्वेता बच्चन नव्या और अगस्त्य को कर रही हैं मिस, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन