1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में भाई इब्राहिम के साथ खूब वर्कआउट कर रही हैं सारा अली खान, वायरल हुई फोटो

लॉकडाउन में भाई इब्राहिम के साथ खूब वर्कआउट कर रही हैं सारा अली खान, वायरल हुई फोटो

 Published : Apr 26, 2020 07:47 am IST,  Updated : Apr 26, 2020 08:34 am IST

सारा अली खान लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

sara ali khan latest workout photo with brother ibrahim- India TV Hindi
सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ किया वर्कआउट Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के तहत लगभग सभी लोग घर में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में कोई अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा है तो कुछ किचन में अपनी फेवरेट डिशेज बना रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी जमकर वर्कआउट कर रही हैं, लेकिन उनके भाई इब्राहिम भी उनका साथ दे रहे हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नॉक नॉक, कौन है? हम नहीं हैं, क्योंकि हम वर्कआउट कर रहे हैं। हां, हम में फफी सिंह भी है। #happyweekend #stayhome #staysafe #staypositive'

बता दें कि सारा अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ जमकर मस्ती भी करती हैं। उनके फनी वीडियो खूब वायरल होते हैं।

फिल्मों की बात करें तो सारा वरुण धवन के साथ 'कूली नंबर वन' के रीमेक में नज़र आएंगी, जिसे डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' में भी काम करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन