1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने पटौदी परिवार के साथ बिताया वक्त, इनाया के साथ वायरल हुई तस्वीर

सारा अली खान ने पटौदी परिवार के साथ बिताया वक्त, इनाया के साथ वायरल हुई तस्वीर

 Published : Feb 28, 2021 11:52 am IST,  Updated : Feb 28, 2021 11:52 am IST

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इनाया के साथ सारा अली...- India TV Hindi
इनाया के साथ सारा अली खान  Image Source : INSTAGRAM: SARA ALI KHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस वीकेंड पर अपने पटौदी परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया के साथ एक फोटो शेयर की, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। सारा अपनी छोटी बहन पर खूब सारा प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं। 

सारा अली खान ने इनाया के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने इनाया को गोद में बैठाया हुआ है। फैंस को दोनों ही बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

गिफ्ट्स के साथ छोटे भाई से मिलने करीना के घर पहुंची सारा अली खान, देखिए तस्वीरें

सारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बुआ सबा पटौदी के साथ भी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'रियूनाइटेड.. अच्छा महसूस हो रहा है।'

sara ali khan saba khan
Image Source : INSTAGRAM: SARA ALI KHAN बुआ सबा खान के साथ सारा 

sara ali khan inaaya saba khan soha ali khan
Image Source : INSTAGARM: SOHA ALI KHAN इनाया, सारा और सबा खान की तस्वीर को सोहा अली खान ने शेयर किया है

सोहा अली खान की बेटी इनाया ने अपनी नानी शर्मिला टैगोर के साथ वक्त बिताया। सोहा ने इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो शेयर की है। 

इससे पहले सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ अजमेर शरीफ दरगाह गई थीं। उन्होंने अपनी मां के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में नज़र आएंगी, जो 6 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, धनुष और निमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन