1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने अपनी डेब्यू मूवी 'केदारनाथ' की थ्रोबैक फोटोज शेयर कर दिखाई 2020 की असलियत

सारा अली खान ने अपनी डेब्यू मूवी 'केदारनाथ' की थ्रोबैक फोटोज शेयर कर दिखाई 2020 की असलियत

 Published : Jun 13, 2020 11:28 am IST,  Updated : Jun 13, 2020 11:28 am IST

सारा अली खान ने केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नज़र आई थीं।

सारा अली खान ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज- India TV Hindi
सारा अली खान ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज Image Source : INSTAGRAM: @SARAALIKHAN95

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी डेब्यू मूवी 'केदारनाथ' से जुड़ी कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने इस समय की स्थिति और साल 2020 की रिएलिटी को मजेदार अंदाज में दिखाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सारा अली खान ने तीन फोटो की हैं। इनमें से पहले में वो पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में बैठी हुई हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- उम्मीद, रिएलिटी, रिएलिटी इन 2020। 

दूसरी और तीसरी फोटो में हकीकत बयां हो रही है। वो फिल्म के एक सीन के लिए तैयार हो रही हैं। उनके चेहरे पर इस तरह से मेकअप किया गया है, ताकि लगे कि उनके फेस पर चोट लगी है।

गौरतलब है कि सारा अली खान ने केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नज़र आई थीं। इसके बाद वो रणवीर सिंह के साथ सिंबा और कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल 2 में भी दिखाई दीं।

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो सारा और वरुण धवन कुली नंबर वन के रीमेक की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। ये गोविंदा और करिश्मा की फिल्म का रीमेक है।

दूसरी फिल्म अतरंगी रे है, जिसमें अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष के साथ सारा भी अहम भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट करेंगे। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन