1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान लॉकडाउन से एक दिन पहले कर रहीं थी मस्ती, शेयर की तस्वीर

सारा अली खान लॉकडाउन से एक दिन पहले कर रहीं थी मस्ती, शेयर की तस्वीर

 Published : Apr 18, 2020 07:20 am IST,  Updated : Apr 18, 2020 09:39 am IST

सारा अली खान इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह के साथ खूब मस्ती कर रही हैं।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के चलते सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर पर ही हैं। वह घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादें ताजा भी कर रहे हैं। लॉकडाउन में सभी पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान लॉकडाउन से पहले क्या कर रही थीं उन्होंने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

सारा अली खान ने अपने दोस्त के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में सारा ने रेड कलर की शिमरी ड्रेस पहनी हुई है। यह फोटो जी सिने अवार्ड की लग रही है जहां सारा ने परफार्मेंस दी थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- बीती रात। वाकई में लॉकडाउन से एक दिन पहले की रात।

sara ali khan instagram story
Image Source : INSTAGRAMसारा अली खान इंस्टाग्राम स्टोरी

सारा अली खान आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में भाई इब्राहिम और मां अमृता के साथ टिक टॉक वीडियो बनाकर शेयर किया था। साथ ही वह अपनी बचपन की फोटोज शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान वरुण धवन के साथ जल्द ही कुली नंबर 1 में नजर आने वाली हैं। वह आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आज कल 2 में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन