1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करके मुंबई लौटीं सारा अली खान, शेयर की पूल के अंदर की तस्वीरें

मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करके मुंबई लौटीं सारा अली खान, शेयर की पूल के अंदर की तस्वीरें

 Published : Jan 24, 2021 11:39 pm IST,  Updated : Jan 24, 2021 11:39 pm IST

मालदीव को सेलेब्स का फेवरेट वेकेशन प्लेस माना जाता है। आए दिन कोई ना कोई सेलेब्रिटी मालदीव में छुट्टियां मनाते स्पॉट किया जाता है। हाल ही में सारा अली खान भी मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौटी हैं। सारा मे सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

SARA ALI KHAN - India TV Hindi
SARA ALI KHAN  Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर मुंबई वापस लौट आई हैं। सोशल मीडिया पर सारा अली खान ने अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सारा स्काई ब्लू कलर के स्विमसूट में पूल के अंदर आराम करती नजर आ रही हैं। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठा रही हैं। 

SARA ALI KHAN
Image Source : INSTAGRAM/ SARAALIKHAN95SARA ALI KHAN 

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शेयर किया मोटिवेशनल वर्कआउट वीडियो

तस्वीर शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है कि जितना भी खाना आया है, वह सब खा जाएंगीl उनके साथ फूड प्लैटर रखा गया हैंl दूसरी फोटो में वह पानी में फूड प्लैटर के साथ फोटो खिंचा रही हैंl

SARA ALI KHAN
Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95SARA ALI KHAN 

क्रिकेटर केएल राहुल संग अथिया शेट्टी की तस्वीरें वायरल, एक साथ डिनर करते हुए ऐसे हुए स्पॉट

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर वन रिलीज हुई है। इस फिल्म में सारा अली खान वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। इससे इतर सारा अली खान जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा एक्टर अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन