1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शेयर किया मोटिवेशनल वर्कआउट वीडियो

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शेयर किया मोटिवेशनल वर्कआउट वीडियो

 Published : Jan 24, 2021 10:35 pm IST,  Updated : Jan 24, 2021 10:35 pm IST

तमन्ना भाटिया अपने विचार रखने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया।

Tamannaah Bhatia- India TV Hindi
Tamannaah Bhatia Image Source : INSTAGRAM/TAMANNAAH BHATIA

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ग्रुप में वर्कआउट करना पसंद है। उनका कहना है कि ग्रुप में वर्कआउट करने से उन्हें प्रेरणा मिलती है। अभिनेत्री ने अपने विचार रखने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया।

शेयर वीडियो को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "इंपावर्ड विमेन, इंपावर विमेन। ग्रुप में वर्कआउट करना पार्टी करने जैसा होता है, वे मुझे प्रेरित करता है। अमेजिंग महिला फिट बॉडी डिजर्व करती हैं।

दीपिका और प्रियंका के बाद इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी छाया बर्नी सैंडर्स के मीम का खुमार, Funny पोस्ट हो रहे वायरल

इससे पहले, तमन्ना ने शेयर किया था कि उन्होंने दो महीने की लगातार वर्कआउट की बदौलत अपनी पुरानी स्ट्रेंथ वापस पा ली है, जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खो दिया था। शुक्रवार को तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक जिम वीडियो शेयर किया, जहां उन्हें वजन उठाते हुए देखा जा सकता है।

हनीमून के लिए इस जगह जा सकते हैं वरुण धवन और नताशा दलाल, दुनिया की खूबसूरत जगहों में से है एक

 

तमन्ना अक्टूबर में कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चला। वह तेलुगू स्पोर्ट्स ड्रामा 'सीटीमार' में नजर आएंगी। फिल्म में तमन्ना एक कबड्डी कोच की भूमिका निभाएंगी, जिसका नाम ज्वाला सिंह है।

(इनपुट/आईएएनएस)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन