1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनीमून के लिए इस जगह जा सकते हैं वरुण धवन और नताशा दलाल, दुनिया की खूबसूरत जगहों में से है एक

हनीमून के लिए इस जगह जा सकते हैं वरुण धवन और नताशा दलाल, दुनिया की खूबसूरत जगहों में से है एक

 Published : Jan 24, 2021 05:27 pm IST,  Updated : Jan 24, 2021 05:32 pm IST

खबरों की मानें तो शादी के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल हनीमून के लिए इस खूबसूरत जगह पर जाएंगे।

Varun Dhawan and Natasha Dalal- India TV Hindi
Varun Dhawan and Natasha Dalal Image Source : INSTAGRAM/VARUN DHAWAN

वरुण धवन और नताशा दलाल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच इन दोनों सितारों के हनीमून के लिए तुर्की जानें की खबरों ने जोर पकड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के तुरंत बाद ये दोनों सितारे हनीमून के लिए तुर्की रवाना हो जाएंगे। 

Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding: मंडप की पहली तस्वीर आई सामने, देखिए रिजॉर्ट के अंदर का नजारा

वेडिंगसूत्र डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बाद हनीमून के लिए इस्तांबुल, तुर्की जा रहे हैं। ये दोनों तुर्की में सिरागन पैलेस केम्पिंस्की में ठहरेंगे। ये होटल दुनिया भर में अपनी खासियत के लिए मशहूर है। इस फाइव स्टार होटल का नाम दुनिया के खूबसूरत होटलों में शामिल है। इसके साथ ही काफी एक्सपेंसिव भी है। 

वरुण और नताशा की मचअवेटेड वेडिंग के लिए शादी के वेन्यू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक ना हो जाए इसके लिए शादी परिसर में किसी को भी फोन रखना मना है। खबरों की मानें तो सभी स्टॉफ के फोन को सील कर दिया गया है। 

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के वेन्यू की पहली INSIDE पिक्चर LEAK, दोस्तों के साथ ऐसे नजर आए एक्टर

ईटाम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी की संख्या में भी इजाफा कर दिया है। यहां तक कि वरुण धवन के परिवार ने फ्लैक्स बोर्ड्स भी हटवा दिए हैं ताकि कोई शादी की तस्वीरें ना खींच पाए। 

यहां पर हुई थी बैचलर पार्टी

वरुण धवन की शादी मुंबई के पास स्थित अलीबाग के 'द मेंशन हाउस रिजॉर्ट' से की जा रही है। इस आलीशान रिजॉर्ट में 25 बेडरूम हैं। जहां पर करीबी रिश्तेदारों के अलावा फिल्मी जगत से जुड़ी चुनिंदा हस्तियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक वरुण ने शुक्रवार को अलीबाग में ही बैचलर पार्टी रखी थी। जो कि शाम से शुरू होकर दूसरे दिन सुबह तक चली। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बैचलर पार्टी का वेन्यू शादी के वेन्यू से 5 मिनट की दूरी पर ही था।

देखिए नताशा दलाल की संगीत की पहली तस्वीर 

शादी के बीच नताशा दलाल की संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस तस्वीर में नताशा गुलाबी रंग का गाउन पहनी हुई हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन