1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के वेन्यू की पहली INSIDE पिक्चर LEAK, दोस्तों के साथ ऐसे नजर आए एक्टर

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के वेन्यू की पहली INSIDE पिक्चर LEAK, दोस्तों के साथ ऐसे नजर आए एक्टर

 Published : Jan 23, 2021 07:07 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 07:35 pm IST

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियों के बीच वेडिंग वेन्यू से पहली तस्वीर लीक हुई है।

Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding- India TV Hindi
Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding Image Source : INSTAGRAM/VARUNDVN.FAN_24

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरों के बीच वेडिंग वेन्यू से पहली इनसाइड तस्वीर लीक हो गई है। इस तस्वीर में वरुण धवन अपने दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वरुण क्रीम कलर की शेरवानी के साथ गॉगल्स लगाए हुए हैं। तस्वीर में वरुण के अलावा जाने माने फैशन डिजाइर मनीष मल्होत्रा सहित कई और हस्तियां नजर आ रही हैं। 

वरुण धवन-नताशा दलाल शादी: वेडिंग वेन्यू के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, हटाए गए फ्लैक्स बोर्ड्स

वरुण धवन और नताशा दलाल की आज मेहंदी और संगीत सेरेमनी है जिसके लिए धवन परिवार ने खास इंतजाम किए हैं। इस खास मौके की रौनक को बढ़ाने के लिए ढोल पार्टी का इंतजाम किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो वरुण धवन की शादी के वेन्यू के बाहर का है, ऐसा दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'स्पेशल ढोल पार्टी वरुण धवन और नताशा दलाल की संगीत सेरेमनी के लिए अलीबाग में रखी गई है। देखिए ये वीडियो।' 

Photos: नताशा दलाल को अपनी दुल्हनिया बनाने अलीबाग पहुंचे वरुण धवन, ये सेलेब्स भी आए नज़र

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन