1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ व्हाइट ड्रेस में शेयर की शानदार फोटो

सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ व्हाइट ड्रेस में शेयर की शानदार फोटो

 Published : Oct 24, 2019 01:01 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 01:04 pm IST

सारा अली खान इस फोटो में बिलकुल अपनी मां अमृता सिंह की कार्बन कॉपी लग रही हैं। दोनों व्हाइट ड्रेस में शानदार बहुत प्यारी लग रही हैं।

Sara Ali Khan with mother Amrita Singh- India TV Hindi
Sara Ali Khan with mother Amrita Singh Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान Sara Ali Khan श्रीलंका वेकेशन से लौट आई हैं औऱ उनके फैंस उनके टूर के स्टनिंग फोटोज देखकर उनके मुरीद हुए जा रहे हैं। श्रीलंका से लौटने के बाद सारा ने अपनी मां अमृता सिंह Amrita Singh के साथ व्हाइट ड्रेस में एक फोटो इंस्टा पर शेयर की है जिसमें मां बेटी बेहद प्यारी लग रही हैं।

इस फोटो में दिख रहा है कि कैसे सारा अली खान की शक्ल में अमृता सिंह की छवि दिख रही है। दोनों ने सफेद ड्रेस पहनी है और दोनों का हेयर स्टाइल भी एक जैसा है। इतना ही नहीं सफेद लिबास पर बिंदी दोनों के लुक को ट्रेडिशनल अंदाज दे रहा है।

Birthday Special: हॉलीवुड में मिलता है मल्लिका शेरावत के नाम का स्वादिष्ट मिल्क शेक

यूं भी सारा अपनी मां के साथ बेहद खास लगाव रखती हैं और ये दोनों काफी वक्त एक दूसरे के साथ बिताती हैं। दोनों कभी मॉल तो कभी शॉपिंग पर साथ निकल जाती हैं। मां बेटी का ये जुड़ाव इस तस्वीर में साफ दिख रहा है। 

सारा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है - "It’s an all white kind of night.

इस तस्वीर में सारा अपनी मां की कार्बन कॉपी लग रही हैं।

ईद 2020 पर रिलीज होने वाली 'राधे' है 'तेरे नाम' या 'वॉन्टेड' से बिल्कुल अलग, सलमान खान ने किया खुलासा 

सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली के निर्देशन में एक रोमांटिक फिल्म की शूटिंग खत्म की है, जो अगले साल वेलेंटाइन के मौके पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सारा वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन के रीमेक की शूटिंग कर रही हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिलेगा गोल्डन ड्रेगन अवॉर्ड, ज्यूरी में होंगे अनुराग कश्यप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन