1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईद 2020 पर रिलीज होने वाली 'राधे' है 'तेरे नाम' या 'वॉन्टेड' से बिल्कुल अलग, सलमान खान ने किया खुलासा

ईद 2020 पर रिलीज होने वाली 'राधे' है 'तेरे नाम' या 'वॉन्टेड' से बिल्कुल अलग, सलमान खान ने किया खुलासा

 Published : Oct 24, 2019 11:18 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 11:18 am IST

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस दौरान उन्होंने बताया ईद 2020 पर आने वाली फिल्म 'राधे' 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' से बिल्कुल अलग है।

salman khan on Eid 2020 Radhe: your most wanted bhai- India TV Hindi
salman khan on Eid 2020 Radhe: your most wanted bhai

सलमान खान ने बुधवार को अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज किया है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसके बाद ईद 2020 पर भी सलमान खान धमाल मचाने वाले हैं। ईद पर उनकी फिल्म 'राधे' रिलीज होगी। ट्रेलर के लॉन्च के दौरान सलमान खान ने बताया राधे और 2009 में आई उनकी फिल्म वॉन्टेड और तेरे नाम का राधे से कोई कनेक्शन नहीं है।

सलमान खान ने कहा- फिल्म 'तेरे नाम' में मेरे किरदार का नाम 'राधे' था। वहीं नाम फिल्म 'वॉन्टेड' में मेरे किरदार का रखा गया था। लेकिन 'राधे' एक बिल्कुल अलग फिल्म है। इसका 'वॉन्टेड' से कोई ताल्लुक नहीं है। बल्कि यह 'वॉन्टेड' से बड़ी फिल्म है।

आपको बता दें 'दबंग' 3 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान के साथ उनकी को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर मौजूद थीं। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा और प्रोड्यूसर अरबाज खान, भूषण कमार और निखिल द्धिवेदी भी वहीं थे।

राधे ईद 2020 पर रिलीज होने जा रही है। सलमान खान सोशल मीडिया पर राधे का मोशन पोस्टर शेयर कर चुके हैं। पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा था- आप ही ने पूछा था ना दबंग 3 के बाद क्या? कब और कहां? ये लो जवाब। ईद राधे की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन