1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम को रिश्वत दी

जब सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम को रिश्वत दी

 Published : Aug 06, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 07:59 pm IST

सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक से कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

sara ali khan and ibrahim ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95

अभिनेत्री सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के लिए एक नया नोट लिखा है। सारा ने इब्राहिम के साथ इंस्टाग्राम पर कई एडवेंचर्स तस्वीरें साझा की हैं। साझा की गईं तस्वीरों में से एक में वह अपने भाई के कंधों पर बैठी नजर आ रही हैं।

इसके कैप्शन में सारा ने लिखा है, "पोस्ट राखी वाइब। मेरे साथ मैच करने के लिए मुझे रिश्वत देनी पड़ी .. मेरा छोटा भाई.. मेरे ट्राइब से जुड़ने के लिए सिफारिश की। लेकिन उसका पूरा दिन मजेदार रहा। वह कहता हैं 'मैं वर्णन नहीं कर सकता'।"

तस्वीरों में सारा और इब्राहिम सफेद परिधान में ट्यूनिंग करते नजर आए।

कुछ दिनों पहले सारा ने मानसून का मजा लेते हुए स्वीमिंग पूल से अपनी तस्वीर साझा की थी।

वहीं काम की बात करें तो सारा को अब वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं. 1' में देखा जाएगा। वह आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आज कल' में नजर आईं थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन