1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फादर्स डे पर सारा अली खान ने पिता सैफ के साथ शेयर की खास तस्वीरें

फादर्स डे पर सारा अली खान ने पिता सैफ के साथ शेयर की खास तस्वीरें

 Published : Jun 20, 2021 07:02 pm IST,  Updated : Jun 20, 2021 07:04 pm IST

फादर्स डे के मौके पर सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर कर उन्हें इस खास दिन के लिए बधाई दी। इन तस्वीर में सारा काफी छोटी नजर आ रही हैं, साथ ही उनके भाई इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
फादर्स डे पर सारा अली खान ने पिता सैफ के साथ शेयर की खास तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने शनिवार को अपने स्कूल के दिनों की एक अनदेखी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। सारा को अपने क्लासमेट्स के साथ सफेद यूनिफॉर्म में सीढ़ियों पर बैठा देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने स्टिकर, 'फाइंड मी', 'टीबीटी', कुछ स्केच पेन और बच्चों की तिकड़ी के साथ एक साथ डांस करते हुए तस्वीर साझा की। 

Sara Ali Khan
Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHANसारा अली खान ने शेयर की अनसीन फोटो

फादर्स डे के मौके पर सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान के साथ की तस्वीरों को शेयर कर उन्हें इस खास दिन के लिए बधाई दी। इन तस्वीर में सारा काफी छोटी नजर आ रही हैं, साथ ही उनके भाई इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सारा धनुष और अक्षय कुमार के साथ आनंद एल राय की अतरंगी रे की शूटिंग में व्यस्त थीं। फिल्म में सारा ने डबल रोल प्ले किया है। फिल्म के इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने की उम्मीद है।

सारा की आखिरी फिल्म कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ थी। यह फिल्म 90 के दशक की हिट फिल्म की रीमेक थी जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर थे। दोनों फिल्मों का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। इस फिल्म में परेश रावल, शिखा तलसानिया, जावेद जाफरी और राजपाल यादव ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन