1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्ल गैंग के साथ वेकेशन पर जाना चाहती हैं सारा अली खान, थ्रोबैक फोटो शेयर कर कह दी ये बात

गर्ल गैंग के साथ वेकेशन पर जाना चाहती हैं सारा अली खान, थ्रोबैक फोटो शेयर कर कह दी ये बात

 Published : Jun 18, 2021 11:22 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 11:23 am IST

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं, जो वेकेशन की हैं। इसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ नज़र आ रही हैं।

गर्ल गैंग के साथ...- India TV Hindi
गर्ल गैंग के साथ वेकेशन पर जाना चाहती हैं सारा अली खान, थ्रोबैक फोटो शेयर कर कह दी ये बात  Image Source : INSTAGRAM: SARAALIKHAN95

कोरोना वायरस महामारी की वजह से आम जनता तो क्या, फिल्मी हस्तियां भी पहले की तरह घूमने-फिरने नहीं जा पा रही हैं। इनमें सारा अली खान भी शामिल हैं। उन्होंने ना सिर्फ गर्ल गैंग के साथ अपने पुराने वेकेशन को याद किया, बल्कि वो दोबारा छुट्टियों पर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वो प्रकृति की खूबसूरती आनंद उठाते दिखाई दे रही हैं। 

सारा अली खान ने अपनी दोस्तों के साथ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें सभी ने हाथों से LOVE का साइन बनाया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है- "लव इज इन द एयर। थ्रोबैक, लेकिन मुझे वहां वापस ले जाओ।"

सारा अली खान के बालों में चंपी करती नजर आईं मां अमृता, फोटो हो रही है वायरल

दूसरी तस्वीर में सारा समुंदर के लेक के किनारे बैठकर सनसेट का लुत्फ उठा रही हैं। 

सारा अली खान
Image Source : INSTAGRAM सारा अली खान

सारा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो खूबसूरत वादियों में स्विमिंग कर रही हैं। 

सारा अली खान
Image Source : INSTAGRAM सारा अली खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'केदारनाथ', 'सिंबा', 'लव आज कल 2' और 'कुली नंबर 1' में नज़र आने के बाद अब वो अक्षय कुमार और धनुष जैसे स्टार्स के साथ 'अतरंगी रे' फिल्म में दिखाई देंगी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन