1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान के बालों में चंपी करती नजर आईं मां अमृता, फोटो हो रही है वायरल

सारा अली खान के बालों में चंपी करती नजर आईं मां अमृता, फोटो हो रही है वायरल

 Published : Jun 08, 2021 10:01 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 10:01 pm IST

इस विज्ञापन के साथ अमृता सिंह 30 से अधिक वर्षों के बाद ब्रांड की दुनिया में वापसी कर रही हैं क्योंकि उन्होंने दशकों पहले ही लाइमलाइट से दूरी बना ली थी। 

सारा अली खान, अमृता सिंह- India TV Hindi
सारा अली खान के बालों में चंपी करती नजर आईं मां अमृता Image Source : INSTAGRAM- SARA ALI KHAN

मुंबई: सारा अली खान ने हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक अनदेखी और मनमोहक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह उनकी सिर की मालिश करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, प्यार, प्यार और प्यार'। अब हमें सूत्रों से सुनने में आ रहा है कि मां-बेटी की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ आ रही हैं। यह एक हेयर केयर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए होगा।

इस विज्ञापन के साथ अमृता सिंह 30 से अधिक वर्षों के बाद ब्रांड की दुनिया में वापसी कर रही हैं क्योंकि उन्होंने दशकों पहले ही लाइमलाइट से दूरी बना ली थी। हेयर केयर ब्रांड का टीवीसी कल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और उनके वास्तविक जीवन के बॉन्ड को पर्दे देखना वाकई में अच्छा अनुभव होगा।

हमेशा अपनी माँ के साथ रहने वाली सारा ने अक्सर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में व्यक्त किया है कि वह अपनी माँ के कितने करीब है, ऐसे में यह टीवीसी दोनों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन