1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्लैमरस ब्लैक ड्रेस में नजर आईं सारा अली खान, फैंस कर रहे हैं तारीफ

ग्लैमरस ब्लैक ड्रेस में नजर आईं सारा अली खान, फैंस कर रहे हैं तारीफ

 Published : Jun 03, 2021 04:51 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 04:51 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा खान इन दिनों अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने अपने फैंस के बीच अपनी एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया है। 

Sara Ali Khan- India TV Hindi
ग्लैमरस ब्लैक ड्रेस में नजर आईं सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, सारा आए दिनों अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर सारा ने अपने फैंस के बीच अपनी ग्लैमरस तस्वीर को शेयर किया है। 

इस तस्वीर में सारा अली खान ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं,  सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ, चंद ज्वेलरी भी कैरी किया है।  ब्लैक ड्रेस और ज्वेलरी के कॉन्बिनेशन से सारा खान की खूबसूरती में चार चांद लग गया हैं। 

सारा अली खान ने इस तस्वीर को शेयर करने के बाद ब्लैक कलर के दिल की इमोजी को शेयर किया हुआ है।

अभिनेत्री की तरह तो शेयर की गई इस तस्वीर पर, उनके फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। सारा की इस तस्वीर पर लाइक और कमेंट का सिलसिला लगातार जारी है।  

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा ने मार्च में अतरंगी रे की शूटिंग पूरी की। वह अंतिम बार कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ दिखाई दी थीं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, वहीं उनकी आखिरी बार बड़े पर्दे पर सारा कार्तिक के साथ लव आज कल में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन