1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बचपन में भूत बने भाई इब्राहिम के साथ सारा अली खान ने शेयर की फोटो, कहा- सिर्फ यही मुझसे ज्यादा डरावना हो सकता है...

बचपन में भूत बने भाई इब्राहिम के साथ सारा अली खान ने शेयर की फोटो, कहा- सिर्फ यही मुझसे ज्यादा डरावना हो सकता है...

 Published : May 14, 2020 06:44 pm IST,  Updated : May 14, 2020 06:49 pm IST

सारा अली खान लॉकडाउन में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान ने शेयर की पुरानी फोटो Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में लोग घर पर ही रहने को मजबूर हैं। बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। सारा अली खान भी इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और थ्रोबैक फोटोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने भाई इब्राहिम के साथ एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो भूत बने हुए हैं। 

सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'केवल इब्राहिम ही मुझसे ज्यादा डरावना होगा।' इस तस्वीर में इब्राहिम सफेद चादर में लिपटे हुए हैं और चेहरे को भूत की तरह डरावना दिखाने के लिए पेंट किया है। सारा ने उन्हें पीछे से गले लगाया और पोज देकर फोटो खिंचाई है।

बता दें की सारा लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम संग मस्ती करते हुए कई फनी वीडियो शेयर किए हैं। इससे पहले उन्होंने दोस्तों की फोटो शेयर की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान डेविड धवन की फिल्म कूली नंबर वन के रीमेक में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी। इसके अलावा वो अक्षय कुमार और साउथ एक्टर धनुष के साथ अतरंगी रे में भी काम करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन