1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अतरंगी' रे में सारा अली खान का होगा डबल रोल, अक्षय कुमार और धनुष दोनों के साथ करेंगी रोमांस

'अतरंगी' रे में सारा अली खान का होगा डबल रोल, अक्षय कुमार और धनुष दोनों के साथ करेंगी रोमांस

 Published : Feb 20, 2020 09:55 am IST,  Updated : Feb 20, 2020 09:58 am IST

सारा अली खान फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में सारा डबल रोल में नजर आएंगी।

sara ali khan akshay kumar and dhanush- India TV Hindi
सारा अली खान अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ करेंगी रोमांस।

सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष फिल्म अतरंगी रे में साथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को आनंद एल. रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाली हैं और अक्षय, धनुष दोनों के साथ रोमांस करेंगी।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस लव स्टोरी में बिहार और मधुरई के कल्चर को दिखाया जाएगा। अतरंगी रे जैसी लव स्टोरी आनंद एल. रॉय ने कभी नहीं बनाई है। फिल्म में एक साथ दो अलग-अलग लव स्टोरी चलती नजर आएंगी। दोनों ही लव स्टोरी अलग युग की होंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सारा का डबल रोल है जो उनके कई पहलू दिखाएगा। अक्षय कुमार और धनुष का रोल भी काफी अलग होने वाला है। फिल्म की कहानी में बेशक दो लव स्टोरी दिखाई जाएंगी मगर अक्षय और धनुष के किसी भी बात पर रिएक्ट करने का तरीका एक सा होगा। साथ ही अक्षय का स्पेशल लुक डिजाइन किया गया है।

सारा और धनुष के साथ मार्च में अतरंगी रे की शूटिंग शुरू होगी। अक्षय शूटिंग को अप्रैल में ज्वाइन करेंगे। फिल्म की शूटिंग बिहार और मधुरई में होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन