Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने बताया- 'लव आज कल' के ट्रेलर पर मिले खराब रिस्पॉन्स ने दुखाया दिल

सारा अली खान ने बताया- 'लव आज कल' के ट्रेलर पर मिले खराब रिस्पॉन्स ने दुखाया दिल

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 09, 2020 03:34 pm IST, Updated : Feb 09, 2020 03:34 pm IST

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों 'लव आज कल' के प्रमोशन में जुटे हैं।

सारा अली खान- India TV Hindi
सारा अली खान

मुंबई: फिल्म 'लव आजकल' की रिलीज की तैयारी में लगीं अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि वह लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लेती हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि आज के सोशल मीडिया के युग में लोग बहुत जल्दी राय बनाते हैं और फिर उसे तोड़ देते हैं। अपनी आगामी फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन के दौरान मुंबई में अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि यह (किसी पर तुरंत से फैसला सुनाना) बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि आपको अपने निर्णय जल्द लेने चाहिए, क्योंकि सोशल मीडिया के युग में आप इसे जल्द वापस भी ले सकते हैं। जब कोई कहता है कि उसे पहली बार एक शॉट या कोई एक गाना (फिल्म का कोई गाना) पसंद नहीं आया, लेकिन अगर वे इसे दो या तीन बार देखेंगे, तो वे इसे पसंद कर सकते हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि लोग जो कहते हैं, हमें उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मुझे लगता है कि आज सब कुछ खुलेआम प्रदर्शन में है और आज के दौर में लोग अपनी राय बहुत अधिक व्यक्त करते हैं। लोग अपनी राय बहुत जल्द बनाते हैं और तोड़ते हैं, इसलिए मुझे उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।"

सारा अली खान
Image Source : सारा अली खान

सारा अली खान
Image Source : सारा अली खान

'जोकर' या 'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलिवुड', जानिए कौन-कौन है ऑस्कर की रेस में, ये रही लिस्ट

सारा ने अपने यह विचार एक साक्षात्कार के दौरान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा था कि उनकी नई फिल्म के ट्रेलर की आलोचना ने उन्हें तकलीफ पहुंचाई है। साक्षात्कार में उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग उनके वजन या फैशन को लेकर उनपर राय बनाते हैं, तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगर कोई उनके अभिनय कौशल पर सवाल खड़ा करता है तो उन्हें तकलीफ होती है।

'लव आजकल' 14 फरवरी को रिलीज होगी। सारा फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगी हैं।

यहां देखिए लव आज कल का ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement