1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर के बच्चों की बर्थ डे पार्टी में करीना कपूर ने किया तैमूर और इनाया के साथ डांस, वीडियो वायरल

करण जौहर के बच्चों की बर्थ डे पार्टी में करीना कपूर ने किया तैमूर और इनाया के साथ डांस, वीडियो वायरल

 Published : Feb 08, 2020 12:19 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 12:19 pm IST

करण जौहर के बच्चों यश और रुही के बर्थ डे बैश में बॉलीवुड के कई सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। करीना कपूर के तैमूर और इनाया के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

kareena kapoor dance video- India TV Hindi
करीना कपूर की डांस वीडियो

करण जौहर के जुड़वा बच्चे यश और रुही शुक्रवार को तीन साल के हो गए हैं।यश और रुही के जन्मदिन पर करण जौहर ने पार्टी रखी थी। जहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। शुक्रवार को करण जौहर ने भी बच्चों के साथ कुछ फोटोज शेयर की थी। बर्थ डे पार्टी तैमूर अली खान, इनाया, अबराम के साथ कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर बर्थ डे बैश की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है।

बर्थ डे बैश की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें करीना कपूर तैमूर और इनाया के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में बेबी शार्क गाना बज रहा है। जिसमें तीनों डांस करते नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर के इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं और कमेंट कर रहे हैं। यश-रूही, तैमूर और इनाया की मस्ती करते हुए फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अनन्या पांडे, आलिया भट्ट सहित कई सेलिब्रिटीज की यश और रुही के साथ फोटोज वायरल हो रही हैं। 

करण जौहर ने बच्चों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं सामाजिक स्थिति के मुताबिक सिंगल पेरेंट हूं ... लेकिन वास्तविकता में ऐसा बिल्कुल नहीं हूं।  मेरी मां को-पेरेंट्स बनकर बहुत खूबसूरती और भावनात्मक रूप से हमारे बच्चों के साथ हैं। मैं उनके सपोर्ट के बिना इतना बड़ा फैसला कभी नहीं ले पाता।दोनों बच्चे आज 3 साल के हो गए और मैं चाहता हूं कि हर गुजरते साल के साथ नए जोश के साथ ये आगे बढ़ते रहें। यश और रूही के साथ हमे पूरा करने के लिए मैं भगवान का शुक्रिया करना चाहता हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन