1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने बताया लॉकडाउन में कैसे रखें ख़ुद को पॉज़िटिव

सारा अली खान ने बताया लॉकडाउन में कैसे रखें ख़ुद को पॉज़िटिव

 Published : May 06, 2020 09:53 pm IST,  Updated : May 06, 2020 09:57 pm IST

सारा फरवरी में इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे।

सारा अली खान- India TV Hindi
सारा अली खान

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान ने लॉकडाउन में पॉज़िटिव बने रहने के अपने मूल मंत्र को अपने फ़ैन्स के साथ साझा किया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बेज कलर के एक ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक के लिए सारा ने चेहरे पर मेकअप हल्का रखा है और उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं।

अपनी इस खूबसूरत तस्वीर के साथ सारा लिखती हैं, "अपने दिमाग को काबू में रखें और आत्मा को मुक्त कर दें। स्टेहोम स्टेसेफ स्टेपॉजिटिव।"

सारा ने हाल ही में अपने बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर को भी साझा किया था और इस बात का खुलासा किया था कि वह हमेशा से ही 'अपने सपनों की रानी' रही हैं। 

अभिनयकी बात करें, तो सारा आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे।  आने वाले समय में वह 'कुली नंबर वन' के रीमेक में वरुण धवन के साथ दिखेंगी। सारा फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार व धनुष के साथ भी काम करती नजर आएंगी। 

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन