1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन का 'कुली नंबर 1' से नया लुक आया सामने, सारा अली खान ने शेयर की तस्वीर

वरुण धवन का 'कुली नंबर 1' से नया लुक आया सामने, सारा अली खान ने शेयर की तस्वीर

 Published : Nov 05, 2019 11:34 am IST,  Updated : Nov 05, 2019 11:34 am IST

वरुण धवन का 'कुली नंबर 1' से नया लुक सामने आया है। वरुण के इस लुक को सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Varun dhawan new look from coolie no. 1- India TV Hindi
वरुण धवन का नया लुक। Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 की तैयारियों में लगे हुए हैं। फिल्म में वरुण के साथ सारा अली खान अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। वरुण धवन का लुक कुली नंबर 1 से सारा अली खान ने शेयर किया है।

सारा अली खान ने वरुण धवन के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। वरुण इस फोटो में कुली के अवतार में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए सारा ने लिखा- 'कूल और कुली।'

'कुली नंबर 1' को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। यह गोविंदा की फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक नहीं है। वरुण धवन और डेविड धवन ने इस फिल्म को रूपांतरण बनाया है। इस वर्जन में वरुण धवन गोविंदा के किरदार और सारा अली खान करिश्मा कपूर के रोल में नजर आएंगी।

आपको बता दें फिल्म में सारा और वरुण के अलावा शिखा तलसानिया भी नजर आने वाली हैं। शिखा इससे पहले सोनम कपूर और करीना कपूर के साथ वीरे दी वेडिंग में नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन