1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार की सेहत का जायजा लेने हिंदुजा अस्पताल पहुंचे शरद पवार, बोले - अभिनेता के बेहतर स्वास्थ्य की है कामना

दिलीप कुमार की सेहत का जायजा लेने हिंदुजा अस्पताल पहुंचे शरद पवार, बोले - अभिनेता के बेहतर स्वास्थ्य की है कामना

 Published : Jun 06, 2021 05:55 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 05:56 pm IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार, दिलीप कुमार की सेहत का जायजा लेने के लिए हिंदुजा अस्पताल में गए थे। उन्होंने ट्वीट के जरिए अभिनेता के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।

Sharad Pawar- India TV Hindi
दिलीप कुमार के सेहत का जायजा लेने हिंदुजा अस्पताल पहुंचे शरद पवार Image Source : TWITTER/SHARAD PAWAR

दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते रविवार सुबह हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी एवं मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि कुमार (98) को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार दिलीप कुमार की सेहत का जायजा लेने के लिए हिंदुजा अस्पताल में गए थे। उन्होंने ट्वीट के जरिए अभिनेता के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। 

शरद पवार ने ट्वीट में कहा, "दिग्गज अभिनेता श्री दिलीप कुमार जी के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी के लिए खार के हिंदुजा अस्पताल गया था. वहां उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो भी हैं। मैं श्री दिलीप कुमार जी के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं!" 

उल्लेखनीय है कि सायरा बानो ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आज सुबह उनकी (कुमार) तबीयत खराब हो गयी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वह अभी खार स्थित गैर कोविड हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी जांच चल रही है।’’ 

दिलीप कुमार के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, अभिनेता को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ट्वीट में कहा गया, ‘‘दिलीप साहब को नियमित जांच के लिए खार स्थित गैर कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। डॉ. नितिन गोखले की अगुवाई में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का एक दल उनका इलाज कर रहा है। कृपया साहब के लिए दुआएं कीजिए और सुरक्षित रहिए।’’

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन