1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सरोज खान के निधन पर टूट गईं उनकी पसंदीदा स्टूडेंट माधुरी, लिखा- मैंने अपना दोस्त और गुरु खो दिया

सरोज खान के निधन पर टूट गईं उनकी पसंदीदा स्टूडेंट माधुरी, लिखा- मैंने अपना दोस्त और गुरु खो दिया

 Published : Jul 03, 2020 10:04 am IST,  Updated : Jul 03, 2020 10:56 am IST

सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। वो 72 साल की थीं।

सरोज खान के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने किया याद- India TV Hindi
सरोज खान के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने किया याद Image Source : INSTAGRAM: @SAROJKHANOFFICIAL

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। उनके देहांत के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सरोज खान उनके लिए दोस्त और गुरु थीं। वो उन्हें हमेशा याद करेंगी।

माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया, "मैं अपने दोस्त और गुरु सरोज खान के निधन से टूट गई हूं। डांस में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मेरी मदद करने के लिए हमेशा उनके काम के लिए आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मुझे आपकी याद आएगी। परिवार के प्रति मेरी संवेदना।"

Watch: जब सरोज खान और माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर 'मार डाला' गाने पर किया था डांस

सरोज खान को बॉलीवुड में सभी प्यार से 'मास्टर जी' कहकर बुलाते थे। उन्होंने माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय से लेकर श्रीदेवी सहित हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्रियों को फिल्मों में डांस कराया। उन्होंने इस इंडस्ट्री को अपनी जिंदगी के करीब 40 साल दिए हैं और 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है। 

सरोज खान के निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा- "मन अशांत है..."

सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी काफी हिट रही है। उन्होंने माधुरी को तेजाब फिल्म के गाने 'एक दो तीन', धक धक करने लगा (बेटा) के लिए कोरियोग्राफ किया। फिर साल 2014 में गुलाब गैंग में भी साथ काम किया। उनकी आखिरी मूवी कलंक थी, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें भी माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन