1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं असंतुष्ट अभिनेता हूं : सौरभ शुक्ला

मैं असंतुष्ट अभिनेता हूं : सौरभ शुक्ला

 Published : Jul 01, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Jul 01, 2018 04:06 pm IST

अभिनेता सौरभ शुक्ला का कहना है कि वह एक असंतुष्ट अभिनेता और सुस्त किस्म के लेखक हैं। सौरभ ने यहां नौवें जागरण फिल्मोत्सव के दूसरे दिन के सत्र के दौरान कहा, "मैं एक असंतुष्ट अभिनेता हूं, लेकिन सुस्त किस्म का लेखक हूं। इसलिए यह प्रक्रिया मेरे लिए थोड़ी मुश्किल है।"

सौरभ शुक्ला- India TV Hindi
सौरभ शुक्ला Image Source : PTI

नई दिल्ली: अभिनेता सौरभ शुक्ला का कहना है कि वह एक असंतुष्ट अभिनेता और सुस्त किस्म के लेखक हैं। सौरभ ने यहां नौवें जागरण फिल्मोत्सव के दूसरे दिन के सत्र के दौरान कहा, "मैं एक असंतुष्ट अभिनेता हूं, लेकिन सुस्त किस्म का लेखक हूं। इसलिए यह प्रक्रिया मेरे लिए थोड़ी मुश्किल है।"

उन्होंने कहा, "मैं लिखने के मामले में थोड़ा संकोची हूं..और शुरू में मैं 'सत्या' में काम करने से मना करने वाला था, लेकिन कल्लू मामा के किरदार को लेकर आश्वस्त होने के बाद मैंने इसे निभाया।"

अभिनेता ने फिल्म 'सत्या' की रिलीज के 20 साल पूरा हो जाने के मौके पर एक पैनल चर्चा के दौरान रामगोपाल वर्मा की इस फिल्म के बारे में बात की।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन