1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत में हैरी पॉटर का सबसे मशहूर प्रतीक 'लाइटनिंग स्कार'

भारत में हैरी पॉटर का सबसे मशहूर प्रतीक 'लाइटनिंग स्कार'

 Written By: IANS
 Published : Aug 01, 2016 02:55 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 03:56 pm IST

भारत में हैरी पॉटर के उपन्यासों में उसकी पहचान का सबसे मशहूर प्रतीक उसका 'लाइटनिंग स्कार' है। एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।

harry potter- India TV Hindi
harry potter

नई दिल्ली: भारत में हैरी पॉटर के उपन्यासों में उसकी पहचान का सबसे मशहूर प्रतीक उसका 'लाइटनिंग स्कार' है। एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। इस सप्ताह लंदन में जे.के रॉलिंग, जैक थोर्ने और जॉन टिफनी की कहानी पर आधारित एक नए नाटक 'हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड' का मंचन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े:-

हैरी पॉटर के प्रति लोगों के जुनून को देखते हुए 'क्रासवर्डस बुकस्टोर्स' ने इतने वर्षो में हैरी पॉटर के सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले प्रतीक को लेकर पाठकों के बीच एक सर्वे किया। इसमें उन्हें विकल्प के रूप में गहरे निशान, डेथली हैलोज, लाइटनिंग स्कार, प्लेटफॉर्म 9 और सॉर्टिग हैट में से किसी एक को चुनने को कहा गया। यह सर्वेक्षण 9 साल के बच्चों से लेकर 30 साल तक के पाठकों के लिए था, जिसमें दो सप्ताह की अवधि में 650 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। एक बयान के मुताबिक, सर्वेक्षण में सबसे अधिक वोट हैरी पॉटर के लाइटनिंग निशान को मिले।

इसे 34 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। अन्य प्रतीकों में सॉर्टिग हैट को 25 प्रतिशत, द डेथली हैलोज को 24 प्रतिशत, गहरे निशान को 12 प्रतिशत और प्लेटफॉर्म 9 को पांच प्रतिशत वोट मिले। क्रासवर्डस बुक स्टोर्स के सीईओ किंजल शाह के अनुसार, "हमने आठवीं किताब जारी करने के मद्देनजर भारत में हैरी पॉटर के प्रभाव का आकलन करने के लिए यह सर्वेक्षण कराया था। किताब विमोचन के दिन हैरी पॉटर के सच्चे प्रशंसकों को दावत में बटरबीयर, गर्म कोकोआ, लाइटनिंग स्कार कुकीज और सॉर्टिंग हैट कपकेक्स का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा, जिसके लिए हमने 'मोशेस' के साथ साझेदारी की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन