1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना आजमी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में फिर किया ट्वीट, अब बताया कौन है जिम्मेदार

शबाना आजमी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में फिर किया ट्वीट, अब बताया कौन है जिम्मेदार

 Written By: PTI
 Published : Jun 26, 2021 06:59 am IST,  Updated : Jun 26, 2021 06:59 am IST

अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस एवं साइबर अपराध विभाग से इस धोखाधड़ी में शमिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के​ लिये कहा है।

shabana azmi confirms online scam not duped by company latest news- India TV Hindi
शबाना आजमी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में फिर किया ट्वीट, अब बताया कौन है जिम्मेदार  Image Source : INSTAGRAM: AZMISHABANA18

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा है कि वह एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हुयी थीं और उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में जिस शराब डिलिवरी प्लेटफॉर्म का उल्लेख किया था, वह इसमें शामिल नहीं था। 

शबाना ने ट्वीट किया था कि उन्हें कभी भी वह प्रीपेड ऑर्डर नहीं मिला, जो उन्होंने अल्कोहल डिलीवरी प्लेटफॉर्म लिविंग लिक्विड्ज को दिया था । बाद में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने प्लेटफॉर्म के मालिकों से बातचीत की जिन्होंने स्पष्ट किया कि धोखाधड़ी करने वाले से उनका कोई संपर्क नहीं है । 

जालसाजी का शिकार हुईं शबाना आजमी, ऑनलाइन खरीदारी पड़ी महंगी

आजमी ने लिखा, ''अंतत: लिविंग लिक्विड्ज के मालिकों का पता लगाया, और यह साबित हो गया कि यह करतूत धोखेबाजों की है और इस ब्रांड का उनसे कोई लेना देना नहीं है।

अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस एवं साइबर अपराध विभाग से इस धोखाधड़ी में शमिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के​ लिये कहा है । लिविंग लिक्विड्ज के निदेशक मोक्ष एस सैनी ने बयान जारी कर कहा कि उन लोगों ने पहले ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी है । 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन