1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शबाना आजमी ने बताया मुस्लिम महिलाओं की जीत

ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शबाना आजमी ने बताया मुस्लिम महिलाओं की जीत

 Published : Aug 23, 2017 11:25 am IST,  Updated : Aug 23, 2017 11:25 am IST

ट्रिपल तलाक का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ था। सभी मुस्लिम महिलाओं की उम्मीदें मंगलवार को होने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई थी, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हाल ही में दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा...

shabana- India TV Hindi
shabana

मुंबई: पिछले लंबे समय से पूरे देशभर में ट्रिपल तलाक का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ था। सभी मुस्लिम महिलाओं की उम्मीदें मंगलवार को होने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई थी, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हाल ही में दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक ही बार में तीन तलाक पर रोक के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि यह फैसला देश की बहादुर मुस्लिम महिलाओं की जीत है। शबाना ने मंगलवार को ट्वीट किया, "मैं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ट्रिपल तलाक पर दिए गए फैसले का स्वागत करती हूं। यह उन बहादुर मुस्लिम महिलाओं की जीत है, जिन्होंने कई सालों तक इसके खिलाफ लड़ा है।"

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने तीन तलाक पर 3:2 के बहुमत से फैसला सुनाया। फैसले में कहा गया कि मुस्लिम समुदाय की तीन तलाक की परंपरा 'असंवैधानिक', 'एकतरफा' और 'इस्लाम का हिस्सा' नहीं है। शबाना एक समाजिक कार्यकर्ता भी हैं और वह बाल विकास, एड्स और न्याय दिलाने के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने कई नाटकों में सांप्रदायिकता के खिलाफ भी आवाज उठाई है।

इसके साथ ही उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले, प्रवासी कश्मीरी पंडितों और लातूर में आए भूकंप पीड़ितों के लिए काम किया है। साल 1993 में हुए मुंबई दंगों ने उन्हें हिला कर रख दिया था और वह धार्मिक चरमपंथ की एक मजबूत आलोचक के रूप में उभरीं। (OMG! एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं प्रेग्नेंट ईशा देओल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन