1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: शाहरुख- आमिर ने इस अंदाज में मनाया जन्माष्टमी का त्योहार, इस खास अंदाज में फोड़ी दही-हांडी

Video: शाहरुख- आमिर ने इस अंदाज में मनाया जन्माष्टमी का त्योहार, इस खास अंदाज में फोड़ी दही-हांडी

 Published : Aug 24, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 09:28 pm IST

आज पूरे देश में धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। तो ऐसे में भला इस त्योहार को मनाने में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं।

शाहरुख खान- India TV Hindi
शाहरुख खान

आज पूरे देश में धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। तो ऐसे में भला इस त्योहार को मनाने में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। जी हां बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी अपने घर मन्नत में इस खास अंदाज में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान ने भी इस खास अंदाज में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया।

शाहरुख खान
शाहरुख खान

shah rukh khan
shah rukh khan

शाहरुख खान
शाहरुख खान

शाहरुख खान
शाहरुख खान

बता दें कि जन्माष्टमी के खास मौके पर दही-हांडी फोड़ते शाहरुख और आमिर का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में शाहरुख अपने सिक्योरिटी गार्ड के कंधे पर बैठकर दही-हांडी फोड़ते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो में आमिर खान के बेटे आज़ाद पिता आमिर के पीठ पर चढ़कर दही-हांडी फोड़ते नजर आ रहे हैं। यह दोनों वीडियो काफी मजेदार है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

शाहरुख खान
शाहरुख खान

 

शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। हालांकि शाहरुख की फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। बता दें कि इस फिल्म के बाद शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। शाहरुख की अगली फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख फिलहाल फिल्मों से दूर अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि शाहरुख के प्रोडक्शन में बन रही फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन