Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान ने अपने दोस्तों के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

सुहाना खान ने अपने दोस्तों के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jun 25, 2019 09:48 am IST, Updated : Jun 25, 2019 10:36 am IST

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही किसी सेलेब्स से कम नहीं है। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

सुहाना खान- India TV Hindi
सुहाना खान

नई दिल्ली: शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही किसी सेलेब्स से कम नहीं है। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपनी स्कूल, पार्टी, फ्रेंड्स के साथ आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करते रहती हैं। एक बार फिर से सुहाना अपनी डांस वीडियो की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। सुहाना इस वीडियो में पोल पकड़कर अपने दोस्त के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

सुहाना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना ब्लैक एंड वाइट आउट फिट में नजर आ रही हैं। बता दें कि सुहाना ने इस वीडियो को 'सुहाना खान डांसिंग विद हर फ्रेंड्स' के साथ ही किसिंग और हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया है। सुहाना का यह वीडियो उनके फैन्‍स को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि सुहाना ने अभी कुछ समय पहले भी अपना एक डांस वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। अब उनका एक पोल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। आपको ये भी बता दें कि सुहाना इस वक्त इंग्लैंड में हैं। जहां उन्हें थियेटर में परफॉर्म करते हुए देखा गया है। इससे पहले शाहरुख खान बेटी सुहाना की परफॉर्मेंस देखने इंग्लैंड पहुंचे थे। हाल ही में सुहाना के कॉलेज से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें वो थियेटर प्ले करती नजर आईं थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना खान जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। इससे पहले भी सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू की ख्वाईश जता चुकी हैं। सुहाना की बढ़ती पॉप्‍युलैरिटी को देखकर अक्सर शाहरुख खान से उनके फिल्‍मों में आने को लेकर सवाल पूछा जाता रहा है। हालांकि शाहरुख का कहना है कि सुहाना फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इसके बाद ही वह अपने करियर में आगे बढ़ेंगी। 

Also Read:

सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए 200 या 300 करोड़ नहीं ले रहे हैं इतनी बड़ी रकम?

Article 15: करणी सेना और अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ फिल्म की रिलीज़ का कर रहे विरोध

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement