1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैनबॉय बनकर क्रिस्टोफर नोलन से मिलें सुपरस्टार शाहरुख खान

फैनबॉय बनकर क्रिस्टोफर नोलन से मिलें सुपरस्टार शाहरुख खान

 Published : Apr 01, 2018 07:21 am IST,  Updated : Apr 01, 2018 07:21 am IST

नोलन अपनी हाल रिलीज फिल्में 'डंकिर्क' और 'इंटरस्टेलर' की स्क्रीनिंग के लिए भी उपस्थित रहेंगे। वर्ष 2011 में 'द डार्क नाइट राइजेज' की शूटिग के लिए जोधपुर आ चुके हॉलीवुड निर्देशक 2 अप्रैल को यहां से रवाना होंगे।

शाहरुख खान-नोलन- India TV Hindi
शाहरुख खान-नोलन

मुंबई: अपने अभिनय से करोड़ों दिलों को अपना दीवाना बनाने वाले भारतीय सुपरस्टार शाहरुख खान खुद किसी के फैन बन गए हैं। अभिनेता शाहरुख खान ने मशहूर फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन से मुलाकात की और मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए अपना 'फैनबॉय' मोमेंट शेयर किया और लिखा सेल्युलाइड के गुणों के बारे में सुनना प्रेरणादायक रहा।

शाहरुख ने शनिवार को ट्वीट किया, "माई फैनबॉय मोमेंट। एक कलाकर के रूप में नोलन और टेसिटा को सुनना प्रेरणादायक रहा, क्योंकि वे सेल्युलाइड के गुणों के बारे बोल रहे थे।"

'बैटमैन बिगिंस', 'द डार्क नाइट', 'द डार्क नाइट राइसीस', 'इंसेप्शन', 'इंटरस्टेलर' और 'डंकर्क' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके नोलन को 21वीं सदी के सबसे प्रभावशाली फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। सिनेमा के लिए प्यार और काम उन्हें भारत लाया। नोलन डिजिटल युग में सेल्युलाइड के महत्व पर ध्यान आकर्षित करने के लिए वह यहां हैं। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (एफएचएफ) के संस्थापक व भारतीय फिल्म निर्माता शिवेंद्र सिंह डुंगरपुर 30 मार्च से एक अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम 'रिफ्रेमिंग द फ्यूचर' में नोलन की मेजबानी कर रहे हैं।

शाहरुख ने डुंगरपुर को उन्हें इस पहल का एक हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया। नोलन अपनी हाल रिलीज फिल्में 'डंकिर्क' और 'इंटरस्टेलर' की स्क्रीनिंग के लिए भी उपस्थित रहेंगे। वर्ष 2011 में 'द डार्क नाइट राइजेज' की शूटिग के लिए जोधपुर आ चुके हॉलीवुड निर्देशक 2 अप्रैल को यहां से रवाना होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन