1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आनंद एल. राय ने बताया कब रिलीज हो सकती है शाहरुख के साथ उनकी फिल्म

आनंद एल. राय ने बताया कब रिलीज हो सकती है शाहरुख के साथ उनकी फिल्म

 Published : Sep 12, 2017 01:12 pm IST,  Updated : Sep 12, 2017 01:12 pm IST

शाहरुख खान पिछले कुछ वक्त से फिल्मकार आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। अब तक इस फिल्म का नाम निर्धारित नहीं किया गया है। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि वह फिल्म के नाम की जल्द ही घोषण करेंगे।

shah rukh- India TV Hindi
shah rukh

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ वक्त से फिल्मकार आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में आनंद ने बताया है कि उनकी यह फिल्म अगले साल 2018 के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि अब तक इस फिल्म का नाम निर्धारित नहीं किया गया है। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि वह फिल्म के नाम की जल्द ही घोषण करेंगे। आनंद एल राय हाल ही में आयोजित की गई आगामी फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद थे, इसी दौरान उनसे शाहरुख के साथ उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया।

उन्होंने कहा, "मैं शाहरुख के साथ काम करके काफी सम्मानित महसूस करता हूं और हम फिल्म को लेकर आगे बढ़ने के लिए थोड़ा समय लेंगे। हमारा लक्ष्य दिसंबर 2018 का है। अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है, लेकिन हम जल्द ही फिल्म के शीर्षक की घोषणा करेंगे।" खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म का शीर्षक 'ड्वॉर्फ' रखा गया है।

गौरतलब है कि आनंद एल.राय की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो नपुंसकता पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। बता दें कि कहा जा रहा है आगामी फिल्म में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। (दिल्ली में 5 साल की बच्ची संग हुए दिष्कर्म पर बोले संजय दत्त)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन