1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के ट्विटर पर हुए 40 मिलियन फॉलोअर्स, फैन्स ने दी बधाई

शाहरुख खान के ट्विटर पर हुए 40 मिलियन फॉलोअर्स, फैन्स ने दी बधाई

 Published : Mar 24, 2020 08:29 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 08:32 am IST

रोमांस के किंग शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शाहरुख इस समय लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं मगर वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से हमेशा कनेक्ट रहते हैं। मंगलवार को शाहरुख खान के ट्विटर पर 40 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। शाहरुख के फैन्स उन्हें 40 मिलियन फॉलोअर्स होने पर बधाई दे रहे हैं साथ ही ट्विटर पर #SRK40Million ट्रेंड कर रहा है।

शाहरुख खान के 40 मिलियन पूरे होने पर उनके फैन क्लब एक साथ आकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 40 मिलियन पूरे करने पर बधाई हो शाहरुख खान। फैन्स को एक साथ बांधे रखने के लिए शुक्रिया। लव यू।

दूसरे यूजर ने लिखा- मिस्टर शाह, मैं आपके 40 मिलियन फॉलोअर में से एक होने पर गर्व और खुशी महसूस करता हूं। 

शाहरुख खान आखिरी बार अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आए थे। उसके बाद से शाहरुख खान ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में वैज्ञानिक का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

इस समय शाहरुख खान अपने परिवार के साथ सेल्फ क्वारेंटाइन कर रहे हैं। वह साथ ही साथ अपने फैन्स से कोरोना वायरस के प्रति जागरुक होने की अपील कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन