1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले पापा शाहरुख खान

सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले पापा शाहरुख खान

 Published : Jun 28, 2017 11:12 am IST,  Updated : Jun 28, 2017 11:12 am IST

शाहरुख खान ने हाल ही में ईद के मौके पर मीडिया से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपनी लाडली बेटी सुहाना को लेकर भी काफी बातें कीं। अक्सर स्टारकिड्स के फिल्मों में कदम रखने को लेकर चर्चा बनी रहती हैं। पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा था कि अब सुहाना..

suhana- India TV Hindi
suhana

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में ईद के मौके पर मीडिया से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपनी लाडली बेटी सुहाना को लेकर भी काफी बातें कीं। अक्सर स्टारकिड्स के फिल्मों में कदम रखने को लेकर चर्चा बनी रहती हैं। पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा था कि अब सुहाना भी जल्द ही बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। लेकिन अब इस पर चुप्पी तोड़ते हुए शाहरुख ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। किंग खान का कहना है कि सुहाना अब करीब 5 सालों तक तो फिल्मों में कदम नहीं रखने वाली हैं, वह अभी पढ़ाई कर ही हैं और फिलहाल बॉलीवुड में कदम नहीं रख रही हैं।

शाहरुख का कहना है कि, "किसी के भी पब्लिकली बाहर जाने का मतलब ये नहीं होता कि वह स्टार बनना चाहता है। ये स्टार्स नहीं बल्कि फिल्मी सितारों के बच्चे हैं। जब भी वह मेरे साथ होते हैं तो मैं खुद पोज देता हूं। मीडिया को सामने देखकर हम सब हैंडल कर लेते हैं, क्योंकि आप हमारे दोस्त हैं। लेकिन बच्चों के लिए यह काफी कठिन होता है। कई बार वह इससे नाराज भी हो जाते हैं। मेरे बच्चों की पढ़ाई अभी बाकी है।" उन्होंने आगे कहा कि "हमारे घर में कम से कम ग्रेजुएशन पूरी होना चाहिए।"

सुहाना अभी 11वीं क्लास में पढ़ रही हैं और उन्हें अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने में 5 साल तो लगेंगे ही। वहीं किंग खान के बेटे आर्यन भी को अभी 4 साल का वक्त है फिल्मों में कदम रखने के लिए। गौरतलब है कि पिछले दिनों सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपने स्कूल के एक फंक्शन में स्टेज पर एक्टिंग करती हुई नजर आ रही थीं। इसके बाद से ही जाने लगा था कि सुहाना बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। मिस्ट्री ब्वॉय संग दिखीं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली, मीडिया को देख छिपाने लगीं चेहरा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन