1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका और निक की शादी के सवाल पर शाहरुख खान का अटपटा जवाब, कभी जुड़ा था साथ नाम

प्रियंका और निक की शादी के सवाल पर शाहरुख खान का अटपटा जवाब, कभी जुड़ा था साथ नाम

 Published : Aug 01, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 04:46 pm IST

 बॉलीवुड के किंग खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें कभी बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय थीं। आज दोनों एक दूसरे से कन्नी काटते नजर आते हैं।

शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें कभी बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय थीं। आज दोनों एक दूसरे से कन्नी काटते नजर आते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें आजकल काफी सुर्खियों में हैं। इस बारे में जब एक रिपोर्टर ने शाहरुख से सवाल किया था तो शाहरुख ने बड़ा ही अटपटा जवाब दिया।

शाहरुख खान से पूछा गया कि बॉलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेसेस की शादी हो रही है आप क्या कहेंगे? रिपोर्टर का सवाल खत्म होता उससे पहले ही शाहरुख खान ने कहा- हां मैं भी अपनी दूसरी शादी करने जा रहा हूं। तुम्हें कार्ड भेजूंगा आना जरूर, मेहंदी में भी आना और रिसेप्शन में भी। यहां देखिए शाहरुख खान का जवाब-

तो सुना आपने शाहरुख खान प्रियंका की शादी पर किस तरह का जवाब दे रहे हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सिंगर और म्यूजियशियन निक जोनस को डेट कर रही हैं। दोनों ने सगाई भी कर ली है। खबरों की मानें तो प्रियंका सितंबर में निक के जन्मदिन पर शादी कर सकती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन