1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख: माता-पिता दें बेटों को महिलाओं की इज़्ज़त करने की तरबियत

शाहरुख: माता-पिता दें बेटों को महिलाओं की इज़्ज़त करने की तरबियत

 Published : Jan 09, 2017 01:36 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 01:36 pm IST

नए साल के मौके पर बैंगलुरु में महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ की दुनियाभर में निंदा की जा रही है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसकी आलोचना करते हुए इस पर दुख जताया है। अब शाहरुख खान ने इस मामले पर कहा है कि...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

नई दिल्ली: नए साल के मौके पर बैंगलुरु में महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ की दुनियाभर में निंदा की जा रही है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसकी आलोचना करते हुए इस पर दुख जताया है। अब शाहरुख खान ने इस मामले पर कहा है कि वह पूरी तरह से इसे गलत मानते हैं। एक चैरिटी इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाना चाहिए।

इसे भी पढ़े:- 

किंग खान ने कहा, "मुझे लगता है कि यह घटना पूरी तरह से गलत है। माता-पिता को बटपन से अपने बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना चाहिए। महिलाएं मेरे दिल के बेहद करीब हैं। अब वक्त आ गया है कि जब सभी को यह अच्छी तरह से इस बात को समझना होगा कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा इज्जत देने की जरूरत है। महिला चाहें हाउस वाइफ हो या कोई कामकाजी हो, हमें सभी को सम्मान देना चाहिए। हर तरह से महिलाओं को इज्जत देना सीखना होगा।"

शाहरुख से पहले भी कई फिल्मी सितारों ने इस मामले की आलोचना की थी। आलिया भट्ट ने कहा है कि, इस तरह की घटनाएं कभी भी नहीं होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ अक्षय ने अपना एक वीडियो शेयर कर गुस्सा प्रकट किया था। आमिर खान, सलीम खान, ऋतिक रोशन और श्रद्धा कपूर जैसी हस्तियां इस घटना की आलोचना कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन