1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख़ खान ने दिल्ली के CM केजरीवाल से कहा-‘ शुक्रिया मत करो, हुकुम करो’

शाहरुख़ खान ने दिल्ली के CM केजरीवाल से कहा-‘ शुक्रिया मत करो, हुकुम करो’

 Published : Apr 04, 2020 12:48 am IST,  Updated : Apr 04, 2020 12:48 am IST

शाहरुख़ खान ने PM केयर फ़ंड में डोनेट करने के साथ दिल्ली सरकार को भी दान दिया है। शाहरुख़ खान दिल्ली के ही रहने वाले हैं।

Shah rukh khan, Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Shah rukh khan, Arvind Kejriwal

फ़िल्म अभिनेता शाहरुख़ खान ने गुरुवार को कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के लिए सहायता करने की पहल की और दिल खोलकर डोनेट किया। सुपरस्टार शाहरुख खान ने COVID-19 से लड़ने के लिए कई पहल की घोषणाएं की है, जिसमें प्रधानमंत्री की नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति में राहत (PM-CARES) फंड, महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष और दिल्ली के मुख्यमंत्री के फंड को दान करना भी शामिल है। किंग खान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें धन्यवाद देने के लिए ट्विटर पर आए।  लेकिन सुपरस्टार के विनम्र जवाब ने सबका दिल जीत लिया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया: “धन्यवाद शाहरुख जी। इस कठिन घड़ी में आपका उदार योगदान कई लोगों के जीवन को स्पर्श करेगा।”

जिस पर शाहरुख़ खान ने जवाब दिया- “सर आप तो दिल्लीवाले हो, शुक्रिया मत करो, हुक्म करो। अपने दिल्लीवाले भाइयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे। ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस संकट से हम दूर कर लेंगे। जमीनी स्तर पर आपकी टीमों के लिए अधिक ताकत और शक्ति।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन