1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने देखी ‘पद्मावत’, खिलजी पर कही इतनी बड़ी बात

शाहरुख खान ने देखी ‘पद्मावत’, खिलजी पर कही इतनी बड़ी बात

 Published : Feb 04, 2018 08:08 am IST,  Updated : Feb 04, 2018 08:08 am IST

पद्मावत 16वीं सदी के कवि मलिक मोहम्मद जायसी की कविता पद्मावत पर आधारित है।

शाहरुख खान, खिलजी- India TV Hindi
शाहरुख खान, खिलजी

मुम्बई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके लिए अभिनेता रणवीर सिंह अब दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी हैं। शाहरुख ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों से सवाल-जवाब सत्र के दौरान यह कहा। रणवीर ने ट्विटर पर शाहरुख को लिखा, "शाहरुख खान, हाय भाई! आप 'पद्मावत' देखें, इसके लिए बेसब्र हूं। "

फिल्मकार आनंद एल. राय की फिल्म 'ज़ीरो' की शूटिंग में व्यस्त शाहरुख खान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "माफ करना मुझे पता ही नहीं चला कि वह तुम हो, क्योंकि अब मेरे लिए तुम खिलजी हो। बहुत अच्छी पिक्चर है भाई.. मैने देखी और मुझे बहुत पसंद आई।"

पद्मावत 16वीं सदी के कवि मलिक मोहम्मद जायसी की कविता पद्मावत पर आधारित है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन