मुंबई: शाहरुख खान अभिनीत 'कल हो ना हो'(2003) फिल्म के शीर्षक गीत को एक वीडियो में पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। इसमें जर्मन राजदूत माइकल स्टेनर, उनकी पत्नी एलिएसे और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद हैं। यह गीत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी अच्छा लगा। शाहरुख ने इस गाने के बारे में ट्विटर पर अपने विचार व्यक्ति किए।
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "करण जौहर (फिल्म के निर्देशक), आपको इसे देखना होगा। 'कल हो ना हो'। चिरकालिक गीत। वे इसे पहले ही बना चुके हैं। उम्दा काम।"
स्टेनर, उनकी पत्नी एलिएसे और खुर्शीद ने इस वीडियो में फिल्म की छोटी-छोटी बारीकियों को गाने के माध्यम से सामने लाने की कोशिश की है। इसमें जज्बात, नाटक और प्रेम त्रिकोण यानी फुल बॉलीवुड मसाला है।
मूल गाने की वीडियो अमेरिका में फिल्माई गई थी, जिसमें कलाकारों ने पाश्चात्य परिधान पहने थे, जबकि यह नया वीडियो राजधानी दिल्ली में फिल्माई गई। इसमें जर्मनी के राजदूत, शाहरुख और उनकी पत्नी एलिएसे अभिनेत्री प्रीति जिटा के रूप में पारंपरिक भारतीय परिधान पहने नजर आईं। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अभिनेता सैफ अली खान की भूमिका में नजर आए।
'कल हो ना हो' के निर्देशक करण जौहर ने भी इस वीडियो की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "जर्मनी से प्यार के साथ। आपको इसे देखना होगा। चिरकालिक गीत।"