1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए शाहिद-आलिया की 'शानदार' का मस्ती से भरा गीत 'गुलाबो'

देखिए शाहिद-आलिया की 'शानदार' का मस्ती से भरा गीत 'गुलाबो'

 Published : Sep 11, 2015 02:46 pm IST,  Updated : Sep 11, 2015 05:03 pm IST

नई दिल्ली: शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘शानदार’ का पहला गाना ‘गुलाबो’ 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। इस मस्ती भरे गाने 'गुलाबो' में शाहिद और आलिया बिल्कुल

'शानदार' का पहला गाना...- India TV Hindi
'शानदार' का पहला गाना 'गुलाबो' हुआ रिलीज

नई दिल्ली: शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘शानदार’ का पहला गाना ‘गुलाबो’ 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। इस मस्ती भरे गाने 'गुलाबो' में शाहिद और आलिया बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में इनके अलावा शाहिद की बहन सना भी हैं। ये गाना खासकर सना पर ही फिल्माया गया है। इस फिल्म से शाहिद की बहन सना बॉलीवुड मे डैब्यू करने जा रही हैं। ‘गुलाबो’ के बोल अनविता दत्त ने लिखे हैं जबकि विशाल ददलानी और अनुषा मणि ने इसे गाया है। फिल्म ‘क्वीन’ से प्रसिद्ध हुए विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म का ट्रेलर पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है और दर्शक फिल्म के गीत का इंतजार कर रहे हैं।

निर्माताओं ने बताया कि प्रशंसकों द्वारा फिल्म के पहले गीत को जारी करने के अनुरोध पर पत्र और ईमेल मिले, लेकिन वह पहला गाना जारी करने को लेकर दुविधा में थे। फिल्म के निर्माता करन जौहर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी हैं। इस गाने की धुन, बोल और इसमें किए शाहिद कपूर-आलिया भट्ट के डांस से आपको अंदाजा लग जाएगा कि फिल्म कितनी क्रेजी होने वाला है।

इस आइटम सॉन्ग में न सिर्फ शाहिद कपूर एक ल़डकी के साथ फ्लर्ट करते दिखेंगे बल्कि आलिया भट्ट ने भी मर्दाना कपडे पहन और नकली मूंछें लगाकर बराबर से गुलाबो के साथ फ्लर्ट किया है। अपने मर्दाना लिबास में आलिया भट्ट गुलाबो गाने में शाहिद के साथ पूरी मस्ती के मूड में दिखी हैं। इस गाने का वीडियो भी जारी किया गया है।

इस फिल्म शाहिद के पिता पंकज कपूर के अलावा संजय कपूर, सना कपूर, सुषमा सेठ, दिलजीत दोसांज, शिबानी दांडेकर और अंजना सुखानी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली स्लाइड में देखिए गाने का वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन