1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय के बाद अब इस एक्टर संग काम करने जा रहे हैं 'टॉयलेट..' के डायरेक्टर

अक्षय के बाद अब इस एक्टर संग काम करने जा रहे हैं 'टॉयलेट..' के डायरेक्टर

 Published : Sep 28, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 02:31 pm IST

फिल्मकार श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी पिछली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराहा गया था। अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। हालांकि इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

shahid- India TV Hindi
shahid

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन अब खबर आई है कि वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म में बिजी होने वाले हैं। दरअसल इस बार वह फिल्मकार श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में दिखेंगे। नारायण की पिछली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराहा गया था। हालांकि इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। यह फिल्म टी-सीरीज और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित होगी।

शाहिद के साथ काम के लिए उत्साहित नारायण सिंह ने एक बयान में कहा, "'कमीने', 'जब वी मेट', 'हैदर' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद शाहिद कपूर ने एक अभिनेता के तौर पर निश्चित रूप से अपनी योग्यता साबित की है। कहना चाहूंगा कि एक स्टार के तौर पर उपस्थिति को नकारा नहीं जा सकता और मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।" सूत्रों के मुताबिक, क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के प्रेरणा अरोड़ा को फिल्म की पटकथा पसंद आई और उन्होंने शाहिद से इस बारे में बातचीत की, वे तुरंत इसके लिए तैयार हो गए।

सूत्र के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह एक अच्छी पटकथा है। प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, "हमें 'टॉयलेट..' के निर्माण में मजा आया और हम जानते हैं कि श्री नारायण सिंह की एक फिल्म निर्माता के रूप में योग्यता को देखते हुए हमें विश्वास है कि यह फिल्म भी सफल होगी।" वह शाहिद को उद्योग के बेहतरीन कलाकारों में से एक मानती हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि शाहिद अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगे। (नीतू कपूर ने खास अंदाज में दी रणबीर को जन्मदिन की बधाई, पापा ऋषि ने किया ऐसा ट्वीट)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन